Chandauli: दिलदारनगर स्टेशन पर हवाला के 40 लाख रुपये के साथ दबोचा गया आरोपी, रेलवे अधिकारी ने किया खुलासा

[ad_1]

Hawala criminal arrested with 40 lakh rupees at Dildarnagar railway station in chandauli

chandauli news
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को हवाला के चालीस लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा है। रुपये और हवाला कारोबारी को वाराणसी से आए इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग करेगी। सोमवार को पीडीडीयू जीआरपी सीओ रेलवे कुंअर प्रभात सिंह ने वार्ता के दौरान पूरे मामले की जानकारी दी। 

यह है पूरा मामला

सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि माघ मेला के दौरान स्टेशन और ट्रेनों में होने वाली भीड़ को संभालने के लिए रेलवे स्टेशनों पर लगातार गश्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ दिलदारनगर के निरीक्षक बाल गंगाधर के नेतृत्व में दिलदारनगर चौकी के प्रभारी रावेन्द्र कुमार मिश्र और आरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से संदिग्धों की तलाश कर रही थी। 

इसी बीच रविवार की देर शाम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पिट्ठू बैग लिए व्यक्ति संदिग्ध हाल में टहलता दिखा। उसे पकड़ कर बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास से 40 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम इंद्रचंद्र शर्मा निवासी तेजरासर बिकानेर हाल पता एग्जीविशन रोड गांधी मैदान के पास पटना बताया। वह रुपयों के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसने बताया कि यह पैसा हवाला कारोबार का है। इसे दिलदारनगर से पटना ले जाना था। 

जीआरपी ने रुपये बरामद कर इसकी सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी। सोमवार को टीम के पीडीडीयू जीआरपी में आने पर रुपये और आरोपी को इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया है। सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने रुपये बरामद करने वाली टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *