Budaun: एफआर लगाने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दलाल भी दबोचा

[ad_1]

inspector arrested for taking bribe of Rs 20 thousand in Budaun

रिश्वत लेते पकड़े गए चौकी इंचार्ज और दलाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के जरीफनगर इलाके में सोमवार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते दहगवां का चौकी इंचार्ज रंगेहाथ पकड़ा गया। उसके साथ एक दलाल भी पकड़ा गया है। उनके पास से 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं। चौकी इंचार्ज ने एक मामले में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगाने के लिए 20 हजार रुपये लिए थे। तभी एंटी करप्शन टीम ने दोनों को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

 

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव समसपुर कूबरी निवासी प्रेमपाल ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी थी। बताते हैं कि गांव के एक व्यक्ति ने प्रेमपाल आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसकी विवेचना दहगवां चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह कर रहे थे। प्रेमपाल सिंह का कहना था कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया है। वह बेकसूर हैं। वह मामला खत्म कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन चौकी इंचार्ज के दलाल ऋषिपाल सिंह ने 20 हजार रुपये में समझौता करा दिया था। 

ये भी पढ़ें- UP: जेई ने पूछा- 25 हजार बोल दूं सर, एसडीओ बोले- पुलिसवाले हैं…ज्यादा नहीं; घूस लेते दो आरोपी गिरफ्तार

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *