Delhi: एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर ‘गदगद’ केजरीवाल, दिल्ली की जनता को दी बधाई, जानिए क्या बोले सिसोसिदिया

[ad_1]

एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनता ने फिर से आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है उम्मीद है कि ऐसे ही नतीजे आएंगे। सीएम केजरीवाल गुजरात को लेकर पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि नई पार्टी ने एंट्री की है कहा जा रहा था कि गुजरात भाजपा का गढ़ है। नई पार्टी 15 से 20 प्रतिशत वोट लेकर जाती है, तो अच्छी बात है। कल नतीजों तक इंतजार कीजिए।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों से साफ हो रहा है कि एमसीडी में दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को जमकर वोट किया है। अब केजरीवाल की सरकार निगम में बनने जा रही है। दिल्ली की जनता का दिल से अभार। अब महत्वपूर्ण है कि जनता ने भाजपा के आरोपों को नकार दिया है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि शराब घोटाला मनोहर कहानियां थीं। जनता ने माना कि केजरीवाल ईमानदारी और काम की राजनीति करते हैं। कट्टर ईमानदारी को वोट किया है। कट्टर बेइमान को हराया है। 7-8 मुख्यमंत्री, 17 केंद्रीय मंत्री निगम के चुनाव में निकाले। 27 टीवी चैनल वीडियो चलाते रहे। जनता ने कहा कि केजरीवाल घर का बेटा और भाई है। वही एमसीडी चलाएंगे।

गुजरात, हिमाचल विधानसभा और दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब फाइनल रिजल्ट का इंतजार है। नतीजों से पहले एग्जिट पोल में दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी और गुजरात में बीजेपी को जीत मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल पर अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी में जीत की उम्मीद देख जनता को बधाई दी है।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली एमसीडी का एग्जिट पोल देखा है। मैं दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं। गुजरात में हमारी पार्टी नई है नतीजों तक इंतजार कीजिये। आप संयोजक ने गुजरात एग्जिट पोल के नतीजों को पॉजिटिव बताते हुए कहा कि डेब्यू पर पार्टी को 15-20% वोट शेयर मिले तो बड़ी बात है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *