[ad_1]

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के पेरू मंडल टोला गांव में 26 साल की महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पैरू मंडल टोला निवासी तिलो मंडल का पुत्र मुकेश मंडल की पत्नी गुंजन कुमारी ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति मुकेश कुमार ने बताया कि गुंजन ने सुबह उसे पैसे देकर टोटो चलाने के लिए भेजा था। दोपहर ढाई घंटे वापस आने पर वह घर पहुंचा तो दरबाजा बंद था। किसी तरह वह अंदर पहुंचा तो बच्चे रो रहे थे। वहीं, दूसरे कमरे में पंखे से उसका शव लटका हुआ था। शव को उतारकर स्थानीय नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन छोटे-छोटे बेटे हैं।
जानकारी के अनुसार मुकेश की शादी भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत महेशी मोतीचक निवासी मदन मंडल की बेटी गुंजन कुमारी के साथ 2017 में हुई थी। घर में पति-पत्नी और बच्चों के अलावा कोई नहीं रहता था। मृतका की सास, ससुर और ननद दियारा में रहकर खेती करते हैं। घटना के समय गुंजन बच्चों के साथ घर में अकेली थी।
पति ने बताया कि उसका किसी बात पर भी पत्नी से विवाद नहीं हुआ था। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में भी उसे कोई जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि इससे पहले 2 सितंबर 2023 को मृतका के चचेरे देवर राम बहादुर मंडल (25) पुत्र सूरज कुमार ने घरेलू विवाद और पैसे की तंगी के कारण आत्महत्या कर ली थी। अब चार महीने महिला के आत्महत्या करने से घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
[ad_2]
Source link