Bihar: केंद्रीय मंत्री पारस ने सीएम नीतीश को बताया करीबी, चिराग को लेकर कहा- हाजीपुर से चुनाव नहीं लड़ने दूंगा

[ad_1]

Bihar News: Union Minister Pashupati Kumar Paras attacked Chirag Paswan

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हाजीपुर पहुंचे।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने और नई सरकार गठन के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस सोमवार को हाजीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा- नीतीश  हमारे करीबी हैं और रहेंगे भी। वहीं, हाजीपुर लोकसभा सीट पर चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच चल रहे विवाद के सवाल पर वे भड़क गए। उन्होंने कहा- मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है, जनता ने उन्हें जमुई से सांसद बनाया है, वे अपने क्षेत्र जमुई से चुनाव लड़ें, मैं उन्हें हाजीपुर सीट से चुनाव नहीं लड़ने दूंगा।

पारस ने कहा कि चिराग की बात उनसे ही पूछिए, वो किस गंठबंधन में हैं। मैं और मेरे बड़े भाई शुरू से ही  किसी एक नाव पर चढ़ने के लिए कहते थे, लेकिन वो दो नाव पर चढ़ रहे हैं। ऐसे में तो फिसल जाएंगे। चिराग पासवान 2020 में एनडीए से गठबंधन तोड़कर विधानसभा चुनाव लड़े थे। जिसके कारण मतभेद हुआ, और पार्टी-परिवार दोनों टूट गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *