Hathras News: 13 करोड़ से अधिक खर्च, सड़कें फिर भी हैं बदहाल

[ad_1]

Even after spending more than 13 crores, roads are in bad condition

नाई का नगला से भूतेश्वर मंदिर जाने वाले रास्ते पर जलभराव
– फोटो : संवाद

विस्तार


नगर पालिका परिषद की ओर से पिछले एक साल में सड़क, नाली निर्माण के साथ अन्य प्रकार की सुविधाओं का दावा किया गया है। दस्तावेजों के अनुसार 13 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। लेकिन शहर के तमाम क्षेत्रों की सड़कों, नालियों का हाल बदहाल है। खर्च का दावा पालिका ने उत्तर प्रदेश दिवस पर जारी कार्यों की सूची में किया है।

जलभराव

हाल ही में जनप्रतिनिधियों की बैठक में नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में तमाम प्रकार के विकास कार्यों का दावा किया गया। प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में 1324.16 लाख रुपए खर्च कर शहर में वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 15वें वित्त आयोग से कुल 186 कार्य कराये गये हैं। बताया गया है कि इनमें इंटरलॉकिगं टाइल्स से सड़क, नाली, नाला निर्माण, हैण्डपम्प स्थापना तथा ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों में वाउंड्रीवॉल, पेयजल, शौचालय निर्माण आदि के कार्य शामिल किए गए हैं। शहर के भट्टा वाली गली में इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क जर्जर पड़ी है। नवीपुर रोड का हाल बदहाल है। विभव नगर की सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं है। नाई का नगला से भूतेश्वर मंदिर तक नाली निर्माण न होने के कारण सड़क पर जलभराव व्याप्त है।

मोहल्ला नवीपुर, नाई का नगला की सड़कों को लेकर लगातार सही कराए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इस ओर नगर पालिका की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लाखों करोड़ों का खर्च हो रहे हैं, लेकिन हमारे मोहल्लों का हाल खराब है। – लक्ष्मण, निवासी नाई का नगला।

शहर में साफ-सफाई का हाल तो भगवान भरोसे है, लेकिन सड़क व नाली आदि के निर्माण कार्य भी लंबित हैं। नवीपुर सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जलभराव की समस्या विभग नगर में इस कदर है कि आवागमन प्रभावित होता है। – विजय बहादुर, निवासी नवीपुर।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *