[ad_1]

Shruti Srivastava and Neetu
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के आईपीएस के तबादले की लिस्ट जारी हुई है। इस क्रम में कमिश्नरेट के डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, डीसीपी वरुणा जोन प्रबल प्रताप सिंह और डीसीपी ट्रैफिक विक्रांत वीर गैर जनपद स्थानांतरित कर दिए गए है।
वहीं, कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर आईपीएस प्रमोद कुमार, हृदेश कुमार और श्याम नारायण सिंह को तैनात किया गया है। एडीसीपी के पद पर आईपीएस आकाश पटेल, श्रुति श्रीवास्तव और नीतू को तैनात किया गया है। आईपीएस श्रुति और नीतू वाराणसी में एसीपी के पद पर पहले से ही तैनात हैं। आईपीएस पंकज कुमार पांडेय को भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी का नया सेना नायक नियुक्त किया गया है।
आईपीएस प्रमोद कुमार – 2015 बैच के आईपीएस प्रमोद कुमार मूलरूप से नई दिल्ली के रहने वाले हैं। सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इससे पहले वह कानपुर कमिश्नरेट में डीसीपी थे। उन्हें डीजीपी के प्रशंसा चिह्न सिल्वर और गोल्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
आईपीएस हृदेश कुमार – आईपीएस हृदेश कुमार 1994 में उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त हुए। मेरठ के मूल निवासी आईपीएस हृदेश कुमार बीएससी उत्तीर्ण हैं। वह 2022 से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त थे। हृदेश कुमार डीजीपी के प्रशंसा चिह्न सिल्वर से सम्मानित किए जा चुके हैं।
आईपीएस श्याम नारायण सिंह – वर्ष 1997 में उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी नियुक्त हुए थे। जौनपुर के मूल निवासी आईपीएस श्याम नारायण सिंह एमए (दर्शन शास्त्र) उत्तीर्ण हैं। इससे पहले वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त थे।
आईपीएस आकाश पटेल – 2019 बैच के आईपीएस आकाश पटेल मूलरूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने एम (हिंदी साहित्य) की पढ़ाई की है। आकाश इससे पहले कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल डीसीपी थे। वह डीजीपी प्रशंसा चिह्न सिल्वर से सम्मानित हो चुके हैं।
आईपीएस श्रुति श्रीवास्तव – 2020 बैच की आईपीएस श्रुति श्रीवास्तव मूलरूप से दिल्ली की हैं। बीएसी (अंग्रेजी) उत्तीर्ण श्रुति वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में ही एसीपी के पद पर तैनात हैं।
आईपीएस नीतू – 2020 बैच की आईपीएस नीतू मूल रूप से हरियाणा के झज्जर की रहने वाली हैं। बीएसी (रसायन शास्त्र) उत्तीर्ण नीतू वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में ही एसीपी हैं।
आईपीएस पंकज कुमार पांडेय- आईपीएस पंकज कुमार पांडेय 1999 में उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी नियुक्त हुए थे। सीड टेक्नालॉजी में एमएससी एग्रीकल्चर उत्तीर्ण आईपीएस पंकज मूलरूप से आगरा के हैं। पीएसी की 34वीं वाहिनी के सेनानायक के पद पर नियुक्त किए जाने से पहले पंकज पुलिस मुख्यालय में अधीक्षक थे। उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक और डीजीपी प्रशंसा चिह्न सिल्वर से सम्मानित किया जा चुका है।
[ad_2]
Source link