Rampur: आई थी इलाज कराने.. डॉक्टर को दिल दे बैठी, दवा के बहाने लगातार मिलते रहे, अब दोनों ने कर दिया यह कांड

[ad_1]

Rampur: Affair between doctor and female patient, both absconded from home

रामपुर में महिला मरीज काे डॉक्टर से हुआ प्यार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कुछ माह पूर्व इलाज कराने के लिए एक महिला अपने पति के साथ झोलाछाप के पास पहुंची। इस दौरान झोलाछाप और महिला के बीच प्रेम संबंध हो गया। बाद झोलाछाप महिला को लेकर भाग निकला। महिला के पति को जब इसकी जानकारी हुई तो वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी।

इसके बाद वह कोर्ट की शरण में पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर सैफनी के एक मोहल्ला का निवासी युवक ट्रक चालक है। उसका आरोप है कि करीब छह माह पूर्व पत्नी बीमार हो गई थी। उसका इलाज कराने के लिए झोलाछाप रामकिशन उर्फ छोटे पहलवान के पास गया था।

इलाज के दौरान झोलाछाप ने ट्रक चालक की पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पिछले छह माह से ट्रक चालक की पत्नी को साथ में रखने के लिए दबाव बना रहा था। 26 अक्टूबर 2023 की शाम चार बजे जब ट्रक चालक घर लौटा तो पता चला कि पत्नी को झोलाछाप रामकिशन उर्फ छोटे पहलवान बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

वह घर से पचास हजार रुपये और जेवर साथ ले गई है। आरोप है कि इस घटना में आरोपी डॉक्टर के छोटे भाई अंकित कश्यप और अनिल कश्यप ने मदद की थी। जब घटना के संबंध में ट्रक चालक ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं है। कोर्ट के माध्यम से सैफनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *