Exhibition: ‘गैलेरिया वीएसबी’ की चित्रकला प्रदर्शनी का शानदार आगाज, देखने को मिल रही अनूठी रचनात्मकता

[ad_1]

Exhibition: Great start of the painting exhibition of 'Galleria VSB', unique creativity is being seen

‘गैलेरिया वीएसबी’ (Galleria VSB) अपनी स्थापना की 20वीं वर्षगांठ मना रही है
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


‘गैलेरिया वीएसबी’ (Galleria VSB) अपनी स्थापना की 20वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर जानी मानी ज्वेलरी डिजाइनर और ‘गैलेरिया वीएसबी’ की क्यूरेटर वंदना भार्गव द्वारा दिल्ली में साकेत के स्कॉयर वन मॉल में तीसरी मंजिल पर स्थित ‘गैलेरिया वीएसबी’ में जाने-माने 24 चित्रकारों की लगभग 55 पेंटिंग्स की प्रदर्शनी आयोजित की गई है। 29 जनवरी को इस प्रदर्शनी का स्पेशल प्रिव्यू था। दर्शकों के लिए यह खास प्रदर्शनी 31 जनवरी से नौ फरवरी 2024 की दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक खुली रहेगी। 

गैलेरिया वीएसबी की इस पेंटिंग प्रदर्शनी में 20वीं सदी के असाधारण चित्रकारों की कलाकृतियों पर प्रकाश डाला गया है, जिनकी अनूठी शैली और गहरी विषयगत खोजों ने भारतीय कला पर स्थायी प्रभाव छोड़ा है। उनके गहन कार्य तकनीकी प्रतिभा से परे हैं और समृद्ध आख्यानों और सांस्कृतिक गहराई को व्यक्त करते हैं। इस प्रदर्शनी की थीम ‘टाइमलेस स्ट्रोक्स: द मास्टर्स’ रखी गई है। 

इस प्रदर्शनी में महान चित्रकार निकोलस रोएरिच, जामिनी रॉय, असित कुमार हलधर, हेमेन मजूमदार, नारायण श्रीधर बेंद्रे, कटिंगेरी कृष्णा हेब्बर, कृष्णाजी हौवलाजी आरा, मकबूल फिदा हुसैन, सोमनाथ होरे, सैयद हैदर रजा, कलापति गणपति सुब्रमण्यम, फ्रांसिस न्यूटन सूजा, राम कुमार, वासुदेव एस गायतोंडे, अकबर पदमसी, जगदीश स्वामीनाथन, बद्री नारायण, बी प्रभा, भूपेन खाखर, बी विट्ठल, लालू प्रसाद शॉ, जोगेन चौधरी, चमेली रामचन्द्रन और मंजीत बावा द्वारा बनाई गई शानदार कृतियों का प्रदर्शन किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *