[ad_1]

यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में बहुत सुधार हुआ है। मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी गई हैं उन सभी दायित्वों को पूरा करूंगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी। सरकार की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। यूपी डीजीपी कार्यभार संभालने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुचारू रुप से संपन्न हुआ है। अब 2025 के महाकुंभ की तैयारी की जा रही है। पुलिस विभाग में पारदर्शी तरीके से भर्तियां की जा रही हैं। ये पहली बार है जब भर्तियों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगे हैं।
ये भी पढ़ें – सपा में टिकट वितरण: दूसरे दलों से आए हुए आयातित प्रत्याशियों को मिले ज्यादा मौके, पार्टी में उभरा असंतोष
ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: कांग्रेस बोली सपा ने नहीं निभाया गठबंधन धर्म, सपा ने कहा-मप्र चुनाव से लिया सबक
साइबर क्राइम पर लगाएंगे रोक
यूपी डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रदेश में पहले 57 और अब 18 साइबर थानों का सृजन किया गया है। प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर भी बहुत कार्य किया गया है।
[ad_2]
Source link