दुष्यंत गौतम की फिसली जुबान: कुत्तों के झुंड से कर दी इंडी गठबंधन की तुलना, विवादित बयान पर कांग्रेस भड़की

[ad_1]

Uttarakhand Bjp Incharge Dushyant Gautam Controversial statement regarding India alliance

भाजपा कार्यालय में दुष्यंत गौतम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के एक और बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। बृहस्पतिवार को गौतम ने इंडी गठबंधन के घटक दलों को कुत्तों के झुंड की मिसाल दी।

गौतम के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के चुनाव प्रभारी गौतम लोकसभा की पांचों सीटों पर खोले गए कार्यालय के वर्चुअल उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Uttarakhand: पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा चुनाव कार्यालय शुरू… सीएम धामी ने परेड ग्राउंड से किया शुभारंभ

इस दौरान उन्होंने कहा, जो उदाहरण वह देने जा रहे हैं, वह अजीब सा लगेगा, लेकिन भाव समझेंगे कि किसी मोहल्ले के अंदर सारे के सारे डॉग्स (कुत्ते) होते हैं, वे आपस में भौंकते रहते हैं, शोर मचाते रहते हैं और लड़ते रहते हैं।लेकिन, जब उनको पकड़ने वाली गाड़ी आती है, तो वे सब मिलकर उस गाड़ी वाले पर झपटने का काम करते हैं। ये इंडी गठबंधन है। इंडी गठबंधन को कुत्तों की मिसाल देने पर कांग्रेस भड़क गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *