Tehri Accident: जच्चा-बच्चा को घर छोड़कर लौट रही खुशियों की सवारी एंबुलेंस खाई में गिरी, चालक की मौत

[ad_1]

Tehri Accident Khushiyon ki sawari vehicle fell into ditch driver died Uttarakhand news in Hindi

ड्राइवर की मौत
– फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार


उत्तराखंड के टिहरी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतापनगर क्षेत्र के उपली रमाेली पट्टी के सेरा-माेहल्या माेटर मार्ग पर सिरवाणी बैंड के पास खुशियाें की सवारी एंबुलेंस वाहन हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरा। इस दौरान वाहन चालक की माैत हाे गई।

जानकारी के अनुसार, खुशियाें की सवारी एंबुलेंस वाहन उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय से एक जच्चा बच्च काे छाेड़ने घंडियालगांव गया था। जहां जच्चा बच्चा काे सुरक्षित घर छोड़ने के बाद वह वापस लाैट रहा था। तभी सिरवाणी बैंड के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। जिसमें सवार वाहन चालक अर्जुन सिंह राणा (32) पुत्र सतपाल सिंह राणा निवासी ग्राम बगियाल पट्टी धनारी उत्तरकाशी घायल हो गया।

Rudraprayag: पांच साल के बच्चे पर गुलदार ने किया हमला, सिर, पैर और हाथ पर दिए गहरे जख्म…बाल-बाल बचा मासूम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *