[ad_1]

भारतीय रेल
– फोटो : शटरस्टॉक्स
विस्तार
अंतरिम बजट में पूर्वोत्तर रेलवे के यूपी और उत्तराखंड वाले हिस्से को विशेष तवज्जो दी गई है। यूपी में 19,575 करोड़ रुपये और उत्तराखंड को 8120 करोड़ रुपये मिले हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मनकापुर-कटरा-अयोध्या धाम रेल खंड के दोहरीकरण के लिए बजट मिलने की उम्मीद है। साथ ही हाई स्पीड की ट्रेन वंदेभारत और अमृत भारत एक्सप्रेस भी ज्यादा संख्या में दौड़ेगी।
गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनों के अलावा बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में वंदेभारत जैसे कोच लगाए जाएंगे। इससे सफर आसान हो जाएगा। वहीं, अमृत भारत स्टेशनों के विकास में भी पूर्वोत्तर रेलवे को वरीयता मिलने की उम्मीद है।
केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बताया कि अयोध्या आने वाली सभी रेल खंडों का दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। एनईआर क्षेत्र के मनकापुर-अयोध्या धाम खंड का डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। बजट में तीन रेल कॉरीडोर बनाए जाने की बात कही गई है, जिसमें ऊर्जा, खनिज एवं सीमेंट कॉरीडोर, पोर्ट कनेक्टविटी कॉरीडोर तथा अधिक यातायात घनत्व के कॉरीडोर शामिल हैं।
इनमें से पूर्वोत्तर रेलवे अधिक घनत्व वाले क्षेत्र में है। बजट से 40 हजार कोचों को वंदेभारत के कोच की तर्ज पर बनाया जाना है, इसका भी सबसे अधिक फायदा पूर्वोत्तर रेलवे को मिलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर ने बताया कि एनईआर के रास्ते विभिन्न जोन की ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में ट्रेनाें के रैक में सुधार होने पर पूर्वोत्तर रेलवे के यात्रियों की सहूलियत बढ़ेगी।
[ad_2]
Source link