Mainpuri: हार्ट और फेंफड़ों में संक्रमण से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम, हालत बिगड़ने पर तीन मेडिकल कॉलेज रेफर

[ad_1]

Two patients suffering from heart and lung infection died in Mainpuri three referred to medical college

हार्ट अटैक
– फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 438 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल में भर्ती हार्ट के एक मरीज की उपचार के कुछ समय में ही मौत हो गई। वहीं फेंफड़ों में संक्रमण से पीड़ित एक अन्य मरीज ने भी दम तोड़ दिया। तीन मरीज हालत बिगड़ने परे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सौतियाना निवासी 65 वर्षीय अशोक कुमार को शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन ने उन्हें उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

बेवर थाना क्षेत्र के गांव बनिकिया निवासी 56 वर्षीय हृदेश कुमार को फेंफड़ों में संक्रमण की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को भी डॉक्टरों के पास मरीजों की भीड़ दिखाई दी। यहां 438 मरीज प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचे। 17 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। तीन मरीज हालत बिगड़ने पर रेफर किए गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *