[ad_1]

हज यात्री (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
इस बार प्रदेश से 141 महिलाएं महरम (ऐसा पुरुष, जिसके साथ संबंधित महिला का निकाह हराम हो) के बिना हज यात्रा पर जा रही हैं। इसमें बरेली जिले की भी 11 महिलाएं शामिल हैं। जिले से एक बच्चा भी हज यात्रा पर जा रहा है।
आमतौर पर पहले महरम के बिना महिलाएं हज यात्रा पर नहीं जाती थीं। कुछ साल पहले सरकार ने यह मौका दिया तो महरम के बिना महिलाएं हज यात्रा पर जाने लगीं। पिछले साल तक जिले की कोई भी महिला महरम के बिना हज यात्रा पर नहीं गई थी। यह पहला अवसर है जब 11 महिलाएं महरम के बिना हज यात्रा पर जा रही हैं। इसे बड़ी बात माना जा रहा है।
प्रदेश के 12 बच्चे भी हज यात्रा पर जाएंगे
हज कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार बरेली के अलावा मंडल के अन्य जिलों से किसी भी महिला के महरम के बिना हज यात्रा पर जाने की खबर नहीं है। प्रदेश के 12 बच्चे हज यात्रा पर जा रहे हैं, इनमें जिले का भी एक बच्चा शामिल है। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य डॉ. एसई हुदा ने इसकी पुष्टि की है।
[ad_2]
Source link