[ad_1]

आमने-सामने आपस में भिड़ीं बसें
– फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में मडराक थाना क्षेत्र के गांव आर्यनगर के निकट राजा भट्टा के पास दो निजी बसें आपस में टकरा गईं। एक बस में यात्री और दूसरे बस में बाराती हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
मडराक के गांव आर्यनगर पर दो बसें आपस में भिड़ गईं। बताया जा रहा है कि एक बस में बाराती हैं और दूसरे में यात्री सवार हैं। टक्कर से दो लोगों की मौत और एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घायलों को अलीगढ़ के मलखान सिंह अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भेजा गया है।
[ad_2]
Source link