[ad_1]

मुरादाबाद में हत्या के बाद जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस क्षेत्र में फव्वारा चौक रेलवे कॉलोनी के खंडहर नुमा क्वार्टर में स्मैक के रुपये न देने पर तस्कर ने गोविंद (30) की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। युवक से आरोपी कई दिनों से पैसे मांग रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गोविंद की पत्नी गुलिस्ता ने कटघर के डबल फाटक हड्डी मिल निवासी साजिद उर्फ लंबू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
मझोला में मंडी समिति के सामने रहने वाली गुलिस्ता ने बताया कि शादी बिलारी के टांडा अमरपुर निवासी गोविंद के साथ हुई थी। उसका एक बेटा है। गोविंद स्मैक और सलोचन का नशा करता था। जिस कारण गुलिस्ता ने उसका साथ छोड़ दिया था। महिला ने बताया कि उसका पति रेलवे स्टेशन पर रहता था।
वह नशा का लती थी। साजिद उर्फ लंबू स्मैक और सलोचन बेचता है। गोविंद ने भी साजिद से स्मैक खरीदी थी। इसके वह रुपये मांग कर रहा था। शुक्रवार रात गोविंद सिविल लाइंस क्षेत्र में फव्वारा चौक के पास रेलवे के खंडहर नुमा क्वार्टर में अन्य युवकों के साथ मौजूद था। इसी दौरान वहां साजिद पहुंच गया।
उसने गोविंद से अपने रुपये मांगे। गोविंद ने रुपये देने से इनकार किया तो साजिद ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। सिर, हाथ, पैर, पीठ और सीने पर बीस से ज्यादा हमले किए। जिससे गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गोविंद के सिर, हाथ, पैर, सीने और पसलियां टूट गई थीं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
[ad_2]
Source link