[ad_1]

क्षतिग्रस्त टेंपो
– फोटो : संवाद
विस्तार
लोधा क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल-खैर राजमार्ग पर 4 फरवरी शाम चार बजे के करीब गांव ल्हौसरा के पास रेलवे लाइन निकट एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। जिससे टेंपो में सवार सात सवारी घायल हो गयीं। हादसे की सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें से दो को गंभीर हालत में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
बता दें कि दिल्ली के शाहदरा निवासी चंद्रावती पत्नी डालचंद, रामपाल पुत्र शंकरलाल, मथुरा के करहारी निवासी हरबेजी पत्नी रमेश चंद्र, महेंद्र नगर के माया गार्डन निवासी सोनू, नगला कलार निवासी मोहन सिंह पुत्र रमेशचंद्र, थाना खैर के एंचना निवासी बाबूलाल पुत्र तेजपाल एक टेंपो में सवार होकर खैर से अलीगढ आ रहे थे। गांव ल्हौसरा के पास तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। टेंपों में सवार सात सवारी घायल हो गईं।
टेंपो में सवार लोगों की चीख-पुकार मचने लगी। लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और हादसे की सूचना लोधा पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर लोधा पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से दो घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। घटना की सुनकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।
[ad_2]
Source link