Vikasnagar: तमंचे के बल पर ज्वेलरी शॉप में लूट का प्रयास, एक बदमाश को लोगों ने दबोचा, दो मुठभेड़ में पकड़े

[ad_1]

Dehradun Vikasnagar Crime Attempt to Loot in jewellery shop at gunpoint businessman caught criminal

घायल व्यापारी से जानकारी लेती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देहरादून के विकासनगर में तमंचे के बल पर तीन बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन बहादुरी दिखाते हुए सर्राफा व्यापारी तमंचा लिए बदमाश से भिड़ गए। आस-पास के दुकानदारों के सहयोग से बदमाश को दबोच लिया गया, लेकिन दो बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद आसन बैराज के समीप बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जिसमें गोलियां दोनों बदमाशों के पैरों में लग गई। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश जहांगीर और सौरभ दोनों निवासी कोतवाली सिटी सहारनपुर के रहने वाले हैं। जहागीर पर सहारनपुर में विभिन्न धाराओं में 21 मुकदमें दर्ज हैं। एसएसपी अजय सिंह ने भी मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया।

Pauri:  गोशाला के समीप खेल रहे थे बच्चे, झाड़ी में घात लगाए बैठे गुलदार ने 11 साल के बच्चे को बनाया निवाला

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणपुर चौक विकासनगर में संजीव राणा की ज्वेलर्स की दुकान है। रविवार की शाम करीब छह बजे तीन लोग खरीदारी करने के बहाने से दुकान में पहुंचे। सभी ने कंबल ओढ़ा हुआ था। इस दौरान दुकान में संजीव राणा और उनकी महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं। इस बीच एक बदमाश ने अचानक तमंचा निकाल कर संजीव राणा पर तान दिया। महिला कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी। इस बीच तमंचा लिए बदमाश ने बट से संजीव राणा के चेहरे पर वार कर दिया। संजीव राणा भी बदमाश से भिड़ गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *