[ad_1]

UP Budget 2024
– फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht
विस्तार
कुछ दिन पहले केंद्र सरकार के अंतरिम बजट के बाद सोमवार को आए यूपी सरकार के योगी बजट ने लोकसभा चुनाव को मजबूती से साधा है। आर्थिक मामलों के जानकारों से लेकर सियासत को करीब से समझने वाले भी मानते हैं कि प्रदेश के लिहाज से योगी बजट मुफीद बना है। इस बजट में किसानों से लेकर महिलाओं, युवाओं और गरीबों को कुछ इस तरह से साधा गया है, उससे लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ जनता के बीच जाने वाली है। यूपी का यह बजट साढ़े सात लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है। जबकि बजट में 24 हजार करोड़ रुपये की नई योजनाएं भी शामिल हैं। हालांकि विपक्ष ने इस बजट पर हमला बोला है।
उत्तर प्रदेश सरकार का सोमवार को पेश किया गया बजट प्रधानमंत्री मोदी की ‘चार जातियों’ के लिहाज से सियासी तौर पर मजबूत माना जा रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री की ओर से जिन-चार जातियों का उल्लेख हाल में किया गया, उसमें किसान, महिला, युवा और गरीब शामिल हैं। आर्थिक जानकार प्रोफेसर मदन मोहन चतुर्वेदी बताते हैं कि जिस तरह से योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए बजट आवंटित किया है, उससे विकास की रफ्तार और तेज होनी तय है। वह कहते हैं इस बजट में उन सभी लोगों के लिए वह सब कुछ है, जो एक राज्य को आगे बढ़ाने में सबसे आवश्यक होता है। प्रोफेसर चतुर्वेदी कहते हैं कि किसी भी देश या राज्य को आगे बढ़ाने के लिए कनेक्टिविटी सबसे महत्वपूर्ण होती है। आर्थिक संसाधन को बढ़ाने के लिए किया जाने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहद महत्वपूर्ण है। योगी सरकार ने इन बिंदुओं पर ध्यान देते हुए मजबूत बजट आवंटित किया है। वह कहते हैं कि पर्यटन के नजरिए से उत्तर प्रदेश पूरी दुनिया में आने वाले वक्त में और महत्वपूर्ण स्थान पर पहुंचने वाला है, इसलिए सरकार ने उसे भी ध्यान में रखकर पूरा डेवलपमेंट का खाका तैयार किया है। इसके अलावा किसानों, महिलाओं, युवाओं और के लिहाज से पूरा बजट तैयार किया गया है।
राजनीतिक जानकार ओमप्रकाश मिश्रा बताते हैं कि इस बजट को अगर आने वाले लोकसभा चुनाव के नजरिए से देखा जाए, तो भारतीय जनता पार्टी इससे बड़ी सियासत साधने वाली है। इसमें स्वास्थ्य के लिहाज से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए तकरीबन साढ़े नौ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की व्यवस्था बनाई गई है। वह कहते हैं इसमें उत्तर प्रदेश के गरीब, युवा किसान, महिलाओं और मजदूरों को फायदा होगा। आने वाले लोकसभा के चुनाव में यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। इसके अलावा किसानों पर फोकस करते हुए योगी सरकार ने कई योजनाओं में एक चौथाई से लेकर तीन गुना ज्यादा बजट तक की बढ़ोत्तरी की है। जिसमें प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लिए दोगुना बजट प्रस्तावित किया गया। बल्कि किसानों को सिंचाई से लेकर खेत सुरक्षा योजना और कृषि शिक्षा समेत उनके अनुसंधान में बजट बढ़ाकर किसानों पर फोकस किया गया है। ओम प्रकाश मिश्रा कहते हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इस बजट का बड़ा असर पड़ता हुआ दिखना तय हो रहा है।
[ad_2]
Source link