[ad_1]

जीतन राम मांझी के साथ नीतीश कुमार
– फोटो : PTI
विस्तार
हर हाल में नीतीश कुमार विश्वास मत हासिल करेंगे। उन्हें 128 से ज्यादा मत प्राप्त होंगे। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का। बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच एनडीए सरकार के विश्वास मत हासिल करने का दावा करने वाले जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे एक रोटी से पेट नहीं भरता है, मुझे दो रोटी चाहिए। मेरी जितनी औकात है, मैं वहीं से बात करता हूं।
पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि मुझे और मेरे पुत्र एक ही विभाग को पिछले कई वर्ष से संचालित कर रहा हूं। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री को कुछ विचार करने की आवश्यकता है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर दो मंत्री पद की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ये घर की बात है हमको एक रोटी से पेट नहीं भरता है हम दो तीन रोटी की मांग करेंगे। यही मांग मैं अपने नेता से मांग कर रहा हूं।
ख़बर अपडेट हो रही है…
[ad_2]
Source link