[ad_1]

हवाला एजेंट गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देशभर में 11 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी में शामिल रहे एक और हवाला एजेंट को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 167 मुकदमे और करीब तीन हजार शिकायतें साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज हैं। वह सिम कार्ड और खातों के विवरण दुबई में अपने आकाओं को भेजता था। उससे फर्जी पासपोर्ट, डेबिट कार्ड, नकदी और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि सहस्त्रधारा रोड निवासी प्रियंका नेगी ने शिकायत की थी कि एक व्यक्ति ने उन्हें फेडएक्स कुरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर ठगा था। आरोपी ने बताया था कि उनका उनका कुरियर मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है जिसमें 150 ग्राम ड्रग्स और छह जाली पासपोर्ट हैं।
Uttarakhand : विधानसभा के पटल पर UCC विधेयक पेश, चर्चा पर गरमाया माहौल, बुधवार तक सदन स्थगित
[ad_2]
Source link