[ad_1]
02:55 PM, 07-Feb-2024
सरकार को किसानों पर खजाना खर्च करने में क्या दिक्कत है?
अखिलेश यादव ने कहा कि एयरपोर्ट बनाने के लिए किसानों से जमीन ली जा रही है पर उसका सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। सरकार चित्रकूट में डिफेंस एक्सपो बनाने जा रही है लेकिन किसानों को पुराने रेट पर मुआवजा दे रहे हैं। सपा सरकार में चार गुना मुआवजा सरकार ने दिया था। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किसानों पर खजाना खर्च करने में सरकार को क्या दिक्कत है?
02:50 PM, 07-Feb-2024
अखिलेश यादव ने पूछा सवाल, मेक इन इंडिया को यूपी क्यों सहयोग नहीं कर पा रहा है
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में 40 लाख करोड़ के एमओयू साइन करने की बात कही जाती है और कहा जाता है कि इससे एक करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। जो उद्योगपति यहां आते हैं वही दूसरे प्रदेशों में जाकर कहते हैं कि सबसे पहले दूसरे प्रदेशों में निवेश करेंगे। उन्होंने पूछा कि सरकार उद्योगपतियों को इंसेंटिव क्यों नहीं दे पा रही है। अभी कहा गया है कि तमिलनाडु मेक इन इंडिया में सबसे आगे है। यूपी मेक इन इंडिया में सबसे आगे क्यों नहीं है?
02:42 PM, 07-Feb-2024
अखिलेश यादव बोले, अग्निवीर योजना लागू होने से सबसे ज्यादा पीडीए को नुकसान हुआ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अग्निवीर योजना लागू होने से सर्वाधिक नुकसान यूपी के नौजवानों का हुआ है। पहले फौज में 70 हजार युवाओं की भर्ती होती थी पर अब नहीं होती है। सेना में भर्ती नौजवानों को वेतन, पेंशन और मेडिकल सुविधाएं मिलती थीं पर अग्निवीर योजना में चार साल की नौकरी के बाद उन्हें निकाल दिया जाएगा। सेना की नौकरी में जाने से पीडीए समाज के लोगों में समृद्घि आती थी पर अब अग्निवीर योजना से वो सारी सुविधाएं खत्म हो जाएंगी।
02:31 PM, 07-Feb-2024
अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा, ये सरकारी दस्तावेज है
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यपाल का सदन में दिया गया अभिभाषण एक सरकारी दस्तावेज है। जो सरकार चाहती है अभिभाषण में वही बातें होती हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूपी सबसे ज्यादा कार्यवाहक डीजीपी बनाने में नंबर एक है। झूठे प्रचार पर खर्च करने में यूपी नंबर एक है। बेरोजगारों पर लाठी चलवाने में नंबर वन है। महिलाओं के खिलाफ अपराधियों को बचाने में यूपी नंबर वन है। यूपी दलितों-पिछड़ों के उत्पीड़न में नंबर वन है। केंद्र व राज्य की टकराहट में नंबर वन है। यूपी आज पीडीए (पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों )को प्रताड़ित करने में नंबर वन है। यही सच्चाई है।
02:10 PM, 07-Feb-2024
2024 के चुनाव में साफ हो जाएगी सपा

सदन में बोलते ओम प्रकाश राजभर।
– फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि सपा के लिए धरातल पर कुछ बचा नहीं है 2024 के चुनाव में सब साफ हो जाएगा।
01:41 PM, 07-Feb-2024
अखिलेश यादव के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
#WATCH | Lucknow, UP: On SP Chief Akhilesh Yadav joining the ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’, UP Finance Minister Suresh Khanna says, “It doesn’t matter…The public doesn’t have faith in them (Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi)…They have nothing to offer…” pic.twitter.com/TSbxZjy09m
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 7, 2024
01:34 PM, 07-Feb-2024
मत्स्य उत्पादन में अव्वल बना यूपी

सदन में बोलते यूपी के मंत्री डॉ. संजय निषाद।
– फोटो : amar ujala
यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मछुआरा समुदाय के लिए जो किया उसके लिए मैं अपनी सरकार को धन्यवाद देता हूं। यही कारण है कि अब यूपी मत्स्य उत्पादन में पहले स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार में मछुआरा समुदाय को सम्मान मिला।
01:29 PM, 07-Feb-2024
‘योगी सरकार में 31 लाख बिजली कनेक्शन दिए गए है’
ऊर्जा मंत्री ने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार में बिजली व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। प्रदेश में 31 लाख नए कनेक्शन दिए गए हैं।
01:17 PM, 07-Feb-2024
प्रदेश के हर जिले को दी जा रही बिजली

सदन में जवाब देते ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा।
– फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा में सपा की ओर से पावर प्लांट और पावर सप्लाई का मुद्दा उठाने पर ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि सपा ने चुनाव से ठीक पहले नींव रखी। ओबरा और जवाहरपुर में एक-एक यूनिट बिजली उत्पादन करने लगी हैं, जबकि दूसरी तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले तीन जिलों को बिजली मिलती थी अब प्रदेश के हर जिले को बिजली मिल रही है और बिल भी वसूला जा रहा है।
01:00 PM, 07-Feb-2024
यूपी बजट सत्र: अखिलेश यादव बोले, अग्निवीर योजना लागू होने से सबसे ज्यादा पीडीए को नुकसान हुआ
यूपी का बजट सत्र जारी है। सपा ने भाजपा द्वारा सभी विधायकों को रामलला के दर्शन कराने का आमंत्रण अस्वीकार कर दिया। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हमारे नेता को निमंत्रण नहीं दिया गया। हम 11 फरवरी को भाजपा नेताओं के साथ नहीं बल्कि अलग से अयोध्या जाएंगे।
उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी के भाजपा से हाथ मिलाने की खबरों पर कहा कि हम जयंत चौधरी को जानते हैं। वो हमारे साथ ही हैं।
[ad_2]
Source link