पाकिस्तान आम चुनाव से एक दिन पहले बलूचिस्तान में धमाका, 25 की मौत, 40 से अधिक घायल

[ad_1]

पाकिस्तान में गुरुवार को होने वाले आम चुनाव से पहले अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दोहरे विस्फोटों में कम से कम 25 लोगों की मौत. जबकि धमाके में 40 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आ रही है.

बलूचिस्तान के पिशिन में हुआ पहला धमाका

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पहला हमला बलूचिस्तान के पिशिन में एक इंडिपेंडेंट उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर हुआ. जिसमें कम से कम 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 घायल हो गए.

बलूचिस्तान के सैफुल्लाह जिले में दूसरा विस्फोट

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार दूसरा विस्फोट किला सैफुल्लाह जिले में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) कार्यालय के बाहर हुआ.

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान धमाके में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. अस्पताल के एमएस डॉ हबीब ने जियो न्यूज को बताया कि घायल लोगों को तहसील अस्पताल खानोजाई में रेफर कर दिया गया है. डॉ हबीब ने कहा कि ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर है.

अस्पतालों में आपात स्थिति लागू

प्रांतीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि विस्फोट के बाद क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है. घायलों के इलाज के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को बुलाया गया है. ट्रॉमा सेंटर, सिविल अस्पताल, बीएमसी, बेनजीर और शेख जायद अस्पताल को भी अलर्ट मोड़ में रखा गया है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *