[ad_1]

सौरभ भारद्वाज, आप विधायक
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली एमसीडी चुनाव में बहुमत प्राप्त करते हुए आप ने 134 सीट पर विजय प्राप्त की है। आप के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मतगणना के दौरान कहा था कि पोस्टल बैलेट में सरकारी कर्मचारी ने भाजपा से डरकर वोट किया, इसके बाबजूद भी आप 180 पार जाएगी।
सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि पोस्टल बैलेट में सरकारी आदमी वोट डालता है। वह डरता भी है। सरकारी आदमी सोचता है कि कहीं कोई देख तो नहीं लेगा। कुछ भी हो, आप को एक तरफा जीत मिलेगी और उसका मेयर बनेगा। 180 के बाद कहां रुकेंगे रुझान यह कह नहीं सकते हैं।
यह होते हैं पोस्टल बैलेट
चुनाव में कुछ सैनिक, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी, देश के बाहर कार्यरत सरकारी अधिकारी और प्रिवेंटिव डिटेंशन में रहने वाले लोग चुनावों में मतदान नहीं कर पाते हैं। चुनाव आयोग ऐसे मतदाताओं के लिए चुनावों में पोस्टल बैलेट या डाक मत पत्र से वोट डालने की सुविधा प्रदान देता है। पोस्टल बैलेट ईवीएम मतदान से पहले डाक से भेजे जाते है, जिनकी गिनती मतगणना वाले दिन की जाती है।
[ad_2]
Source link