[ad_1]

LG Manoj Sinha
– फोटो : डीआईपीआर, जम्मू-कश्मीर
विस्तार
कठुआ जिले में आईटी क्षेत्र में पहला निवेश एक मल्टीनेशनल कंपनी ने बिलावर क्षेत्र के दुरंग गांव में किया है। पहले चरण में इसने 20 करोड़ रुपये लगाया है। साथ ही 100 अधिकारियों के साथ बीपीओ का ऑपरेशन शुरू किया गया है। मंगलवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कंपनी के परिसर का उद्घाटन किया।
उप राज्यपाल ने कहा कि कंपनी की इकाई खुलने से 1500 स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी युवाओं के कौशल विकास में बड़ी भूमिका निभाएगी। यह कंपनी अन्य आईटी कंपनियों को भी जम्मू-कश्मीर में निवेश के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कंपनी प्रबंधन को बिलावर और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को कौशल विकास के तहत आईटी का तकनीकी ज्ञान देने का सुझाव दिया और कहा कि यह उद्यम ग्रामीण परिवर्तन को नई गति दें।
उप राज्यपाल सिन्हा ने कहा कि कंपनी ने पहले चरण में 100 अधिकारियों के साथ बीपीओ ऑपरेशन शुरू किया है। इनमें 90 फीसदी युवा स्थानीय हैं। अगले चरण में डेटा सेंटर, नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर और सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर शुरू होंगे जिससे स्थानीय लोगों का आर्थिक विकास होगा। यह पहल आईटी-सक्षम सेवा क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देने के जम्मू-कश्मीर प्रशासन के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
प्रदेश में औद्योगिक निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन दृढ़ संकल्पित
उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में औद्योगिक निवेश के जमीनी कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने आईटी और आईटी-सक्षम सेवा क्षेत्र की कंपनियों के नए उद्यम स्थापित करने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। एटॉमिक नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजीव सपोलिया और सीईओ अरुण प्रकाश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान डीडीसी अध्यक्ष कठुआ कर्नल (सेवानिवृत्त) महान सिंह, एडीजीपी जम्मू आनंद जैन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह, संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार, कठुआ उपायुक्त राकेश मिन्हास उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link