[ad_1]

संभल में कल्कि धाम में होने वाले आयोजन के लेकर प्रशासन की तैयारी
– फोटो : संवाद
विस्तार
संभल में 19 फरवरी को होने वाले श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए 20 एकड़ में पंडाल लगाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 100 से ज्यादा वीवीआईपी शामिल होंगे। साथ ही पांचा हजार साधु-संतों समेत 30 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए देशभर के 10 हजार लोगों को निमंत्रणपत्र दिया गया है।
ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पीएम के आने की सूचना के साथ ही पुलिस-प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले श्री कल्कि महोत्सव से चार गुना ज्यादा बड़ा पंडाल (करीब 20 एकड़ में) लगाया जाना है, जिससे 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था बन सके।
आने वाले करीब पांच हजार साधु-संतों के लिए टेंट सिटी बनाई जाएगी। इसके अलावा पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। देश के कोने-कोने से आने वाले साधु-संत 18 फरवरी की शाम तक ऐंचोड़ा कंबोह पहुंच जाएंगे।
[ad_2]
Source link