[ad_1]

बिजली मिस्त्री का शव मिलने से सनसनी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिजली मिस्त्री का काम करता था। मौके पर एक साइकिल भी लावारिस अवस्था में मिली है। माना जा रहा है कि बिजली मिस्त्री की पीट- पीटकर हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। मंदिर के पीछे शव घसीटे जाने का निशान भी मिला है।
उधर घटना की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। जिस कारण तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है। घटना के विरोध में लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच 28 को भी जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त कराया और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि बिजली मिस्त्री रोहित दास रोजाना की तरह देर शाम घर लौटा था, फिर किसी का फोन आने के बाद वह साइकिल से घर से निकला था। जिसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उनकी खोजबीन कर ही रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह मंदिर की ओर पहुंचे लोगों ने लावारिस अवस्था में गिरी हुई एक साइकिल देखी। जब लोग साइकिल के करीब गए तो महेश का शव देखा।
थानाध्यक्ष ने क्या कहा
मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजल अंसारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना किन कारणों से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है, आवेदन मिलते ही प्राथमिक दर्ज की जाएगी।
[ad_2]
Source link