[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली में अगर किसी मस्जिद और दरगाह में बिना वैध कनेक्शन के बिजली का प्रयोग किया जा रहा है तो कार्रवाई होगी। साथ ही प्रत्येक मस्जिद और दरगाह के लिए कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने इसके लिए निर्देश जारी किए।
राज्यमंत्री डॉ.अरुण कुमार की ओर से आयोजित बैठक में इज्जतनगर में एक मस्जिद के कनेक्शन से ही दुकानों में बिजली प्रयोग किए जाने की शिकायत आई। अधीक्षण अभियंता को मुख्य अभियंता ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिना वैध कनेक्शन के कहीं भी बिजली का प्रयोग नहीं होने पाए।
रहपुरा चौधरी के सब स्टेशन का निर्माण कई साल से ठप होने का मुद्दा उठा तो तीन अभियंताओं की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी। कब से काम ठप हुआ। इस समय क्या स्थिति है। उल्लेखनीय है कि सब स्टेशन की जमीन पर अवैध कब्जे की वजह से सब स्टेशन का निर्माण नहीं हो सका है।
[ad_2]
Source link