HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड बदलेगा प्रश्नपत्रों का पैटर्न, ऐसे पूछे जाएंगे सवाल

[ad_1]

HPBOSE will change the pattern of question papers, questions will be asked like this

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला प्रश्नपत्रों का पैटर्न बदलेगा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एक ही प्रश्नपत्र में प्रश्नों को आगे-पीछे रखा जाएगा। प्रश्नपत्र ए, बी और सी सीरीज में ही आएंगे। इससे पहले आने वाले ए, बी और सी सीरिज के प्रश्नपत्र अलग-अलग होते थे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2024-25 में होने वाली परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्रों के पैटर्न को बदलेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड अब एक ही प्रश्नपत्र तैयार करेगा, लेकिन उसे ए, बी और सी सीरीज में ही परीक्षार्थियों को वितरित करेगा। वहीं इस दौरान सीरिज में आने वाले इन प्रश्नपत्रों में पूछे जाने वाले प्रश्नों को जंबल तरीके से पूछेगा। यानी हर सीरिज के प्रश्नपत्र में एक जैसे ही प्रश्न होंगे, लेकिन उनकी नंबरिंग में अंतर होगा। ए सीरिज में पूछे जाने वाले पहले प्रश्न को बी और सी सीरिज के प्रश्नपत्र में कहीं भी पूछा जा सकेगा। इससे परीक्षाओं के दौरान नकल को भी रोका जा सकेगा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *