[ad_1]
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं। मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में डिंपल यादव को 2,16,381 वोट मिल चुके हैं और वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से 95,874 वोटों से आगे चल रही हैं। रघुराज सिंह शाक्य को 1,20,507 वोट मिल चुके हैं।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में उपचुनाव की घोषणा की गई थी। इसमें सपा ने पूर्व सांसद डिंपल यादव तो भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया था वहीं कांग्रेस व बसपा ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।
डिंपल यहां से जीत दर्ज करते ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। वे मैनपुरी सीट से पहली महिला सांसद बनेंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2004, 2009 और 2014 के चुनावों में मुलायम सिंह के खिलाफ महिला प्रत्याशी- कांग्रेस प्रत्याशी सुमन चौहान, बसपा से संघमित्रा मौर्य और भाजपा से ही मशहूर भजन गायिका तृप्ति शाक्य चुनाव लड़ चुकी हैं।
अभी तक संसदीय चुनाव में उतरीं तीनों ही महिलाएं तीसरे और चौथे स्थान पर ही पहुंच सकीं। इसके अलावा शेष चुनावों में महिला प्रत्याशी नहीं उतारी गईं। वहां के मतदाताओं ने उन्हें इतने मत भी नहीं दिए कि वह दूसरे स्थान पर भी आतीं। ऐसे में अभी तक यही माना जा रहा है कि मैनपुरी के मतदाताओं की पसंद महिला प्रत्याशी नहीं रहीं हैं।
डिंपल का उत्तराखंड से है खास कनेक्शन
मैनपुरी सीट पर 1996 से समाजवादी पार्टी का कब्जा है। डिंपल यादव का उत्तराखंड से खास कनेक्शन है। डिंपल यादव का जन्म हालांकि 1978 में पुणे में हुआ था लेकिन उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ा है। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल आरसीएस रावत और माता चंपा रावत काशीपुर में रहते हैं। तीन बहनों में डिंपल दूसरे नंबर की हैं।
[ad_2]
Source link