HPPSC Recruitment: भंग  कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर  के भर्ती विज्ञापन दोबारा किए जारी

[ad_1]

HPPSC Recruitment: Disbanded Staff Selection Commission Hamirpur recruitment advertisement issued again

लोकसेवा आयोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 पेपर लीक मामले में भंग किए गए  कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर  से जारी भर्ती विज्ञापनाें को लोकसेवा आयोग ने दोबारा जारी किया है। शुक्रवार को आयोग की ओर से आयुष विभाग में आयुर्वेद फार्मेसी अधिकारी के 41, सिविल सप्लाई कारपोरेशन में जूनियर आफिस असिस्टेंट अकाउंटस के 42 और ऑडिट विभाग में जूनियर ऑडिटर के 37 पदों के लिए फिर से आवेदन आमंत्रित किए हैं। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग ने 2022 में इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। पेपर लीक मामले में आयोग के भंग होने के बाद से भर्तियां अधर में लटक गई थी। अब लोकसेवा आयोग ने आठ मार्च तक इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो युवा पहले ही आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन नहीं करने होंगे। ब्यूरो

लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती

\ प्रदेश सरकार 1243 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से करेगी। यह जानकारी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने दी। उन्होंने कहा कि फिजिकल वेरिफिकेशन पुलिस विभाग करेगा। इसमें पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके नियम तैयार कर लिए गए हैं। जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस भर्ती में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण रहेगा। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *