[ad_1]

हिंदुस्तान यूनिलीवर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बा स्थित हिंदुस्तान यूनीलीवर (एचयूएल) व उसकी सहायक कंपनी यूनीलीवर इंडिया लिमिटेड (यूआईएल) में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर हिंदुस्तान यूनीलीवर के सीनियर एग्जीक्यूटिव प्रभात गुप्ता ने कंपनी से जुड़े कर्मचारियों के खिलाफ ठगी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।
इन लोगों ने जाली नियुक्ति पत्र भी दिए हैं। एचयूएल के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बहु राष्ट्रीय फास्ट मूविंग उपभोक्ता सामान कंपनी का कारखाना सुमेरपुर में है। वहीं सहायक कंपनी यूआईएल का भी कारखाना है। दोनों कंपनियों ने 1000 से अधिक लोगों को रोजगार दिला स्थानीय अर्थ व्यवस्था को बल दिया है। दोनों इकाइयां जानी मानी हैं।
[ad_2]
Source link