Dehradun Encounter: देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली

[ad_1]

Dehradun Police encounter with rewarded criminals during vehicle checking in Jolly Grant shot in cross firing

मुठभेड़ में बदमाश के लिए लगी गोली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोगपुर में थानो रोड पर शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की 10 हजार के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देख बदमाश थानो रोड की तरफ भाग गया और पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की क्रॉस फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती किया गया है।

रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक रात करीब नौ बजे थानो रोड पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान देहरादून की तरफ से बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। चालक ने बाइक रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी और भोगपुर थानो वाली रोड पर भाग गया। पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर थाने की पुलिस के अलावा एसओजी और देहात पुलिस ने भोगपुर रोड पर घेराबंदी करते हुए आरोपी की तलाश की।

Uttarakhand: बेड़ीनाग में दर्दनाक हादसा, देर रात अनियंत्रित होकर खाई में गिरा कैंटर, तीन लोगों की मौत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *