[ad_1]

विद्यालय में हंगामा करते लोग।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भागलपुर और सीतामढ़ी के एक सरकारी विद्यालय में पेट में कीड़ा को रोकने की दवा (अल्बेंडाजोल) खिलाई गई जिसके बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही स्कूल में अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आननफानन में कुछ बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि जबकि कुछ बच्चों को जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल भेजा गया है। घटना के दौरान परिजनों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने प्रधानाध्यापक के साथ हाथापाई भी की। घटना भागलपुर जिले के उर्दू बाजार स्थित मध्य विद्यालय की है। दूसरी घटना सीतामढ़ी जिला के डुमरा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जवाबीपुर गांव के एक विद्यालय की है, जहां अल्बेंडाजोल खाने से 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[ad_2]
Source link