Tehri News: स्यांसू पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला गुलदार, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

[ad_1]

Tehri News Leopard found dead under suspicious circumstances near Syansu bridge

मृत मिला गुुलदार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


टिहरी में थौलधार ब्लॉक के टिहरी रेंज के स्यांसू पुल के समीप में रविवार को एक गुलदार संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मृत पड़ा मिला। वन विभाग की टीम ने गुलदार का पोस्टमार्टम करवाकर शव को जलाकर नष्ट कर दिया है। वन रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि सुबह वन चौकीदार ने सूचना दी कि कमांद क्षेत्र के स्यांसू के पास एक गुलदार अचेत अवस्था में पड़ा है।

Tehri News: बालगंगा नदी के पास गुलदार दिखने से लोगों में दहशत, वन विभाग ने पिंजरा लगाकर पकड़ा

जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार की जांच की तो वह मृत था। बताया कि मृत नर गुलदार की उम्र लगभग पांच साल हैं। पोस्टमार्टम से पता चला है कि आपसी संघर्ष में गुलदार को काफी चोटें आई। जिससे उसकी मौत हो गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *