Agniveer Recruitment: सेना में जाना है तो हो जाएं तैयार, कल से शुरू हो रहे पंजीकरण, यहां कर सकते हैं अप्लाई

[ad_1]

Agniveer Recruitment in Uttarakhand registration Will Start from 13 february

ऑनलाइन पंजीकरण
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार


अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में महिला सेना पुलिस, हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर, सिपाही फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (पशु चिकित्सा) के लिए भर्ती नामांकन13 फरवरी से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा। इच्छुक युवाओं को ज्वॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट के लिंक https://www.joinindianarmy.nic.in/ BravoApplicantEligibility.htm के माध्यम से पंजीकरण करना आवश्यक है।

पीआरओ रक्षा ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि भर्ती कार्यालय लैंसडाउन ने बताया कि इस वर्ष से भर्ती प्रक्रिया में सुधार करने के लिए कई नए उपाय शामिल किए गए हैं। इनमें सशस्त्र सेनाओं में चुनौतीपूर्ण माहौल के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का पता लगाने के लिए एक नई अनुकूलन क्षमता परीक्षा शामिल है।

इस परीक्षा को भर्ती रैली के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा और मेडिकल टेस्ट से पहले आयोजित किया जाएगा। केवल उन युवाओं को जो इस परीक्षा को पास करते हैं, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

UKPSC: आयोग ने जारी किया लोवर पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट, प्रदेश को मिले 36 नायब तहसीलदार समेत 186 अधिकारी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *