Kullu Food Fest: हिमाचली धाम बनाने की स्पर्धा में मंडी विजेता, सोलन के विद्यार्थियों ने बनाए केरल के व्यंजन

[ad_1]

Mandi winner in the competition of making Himachali Dham, students of Solan prepared the best dishes of Kerala

फूड फेस्ट के प्रतिभागी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत कुल्लू के ढालपुर में आयोजित दो दिवसीय फूड फेस्ट में हिमाचली धाम बनाने की स्पर्धा में मंडी प्रथम, सिरमौर द्वितीय और कुल्लू तृतीय रहा। जबकि केरल व्यंजन बनाने की स्पर्धा में सोलन ने पहला, चंबा ने दूसरा और बिलासपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डाइट जरड़ के परियोजना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय फूड फेस्ट में प्रदेश के 10 जिलों के 80 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को समापन समारोह में ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।

समारोह में बतौर मुख्यातिथि शरीक उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक-दूसरे राज्यों की संस्कृति, खानपान व भाषा का आदान-प्रदान करना है। हिमाचल व केरल राज्य में अनेक क्षेत्रों में आपसी एकरूपता व समानता है। दोनों राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, ऐसे में इस तरह के आयोजन में हमें एक-दूसरे की संस्कृति, खानपान व रीति रिवाजों को नजदीक देखने का अवसर मिलता है। उन्होंने हिमाचली धाम व केरल व्यंजन स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. गणेश आदि मौजूद रहे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *