कीकर-नवगांव पेयजल योजना विवाद: प्रदर्शनकारियों के पथराव में एक होम गार्ड और सात पुलिस कर्मी घायल

[ad_1]

Kikar-Navgaon drinking water scheme dispute, one home guard and seven police personnel injured in stone peltin

पथराव में एक होम गार्ड और सात पुलिस कर्मी घायल
– फोटो : संवाद

विस्तार


सोलन-बिलासपुर सीमा पर अली खड्ड में बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने काम रुकवाने के लिए पथराव किया। इसमें अर्की क्षेत्र में योजना के पास मौजूद एक होमगार्ड व सात पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार करीब 400 प्रदर्शनकारियों ने बिलासपुर की ओर से पुलिस कर्मियों और पंप हाउस बनाने के काम में लगे लोगों पर पथराव किया। मामले में एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

इससे पहले मंगलवार सुबह त्रिवेणी घाट में मंगलवार को दूसरी महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।  महापंचायत में 50 से अधिक पंचायतों के लोग पहुंचे। श्रीनयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा भी इस महापंचायत में भाग लेने पहुंचे। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। महापंचायत के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जाकर पेयजल योजना का काम बंद करवाया। साथ ही निर्माणाधीन टैंक में पत्थर डाल दिए।

इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। ग्रामीणों ने अर्की प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। संघर्ष समिति ने कहा कि प्रशासन और सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा। यदि यहां पेयजल योजना बन जाती है तो गर्मियों में बिलासपुर के लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ेगा। इस बारे में कोई नहीं सोच रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस काम को बंद नहीं करवाया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *