Lalu Yadav : इधर नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, उधर राबड़ी देवी के भाई का सरेंडर; जमीन-रुपये हड़पने का केस

[ad_1]

Bihar News : After Nitish Kumar Bihar floor test result, tejashwi yadav uncle subhash yadav surrender in patna

सुभाष यादव काफी समय से फरार चल रहे थे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी रबड़ी देवी के भाई और पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष प्रसाद यादव ने मंगलवार को पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। दरअसल, पूर्व के मामले में आज मंगलवार को दानापुर पुलिस भारी पुलिस बल के साथ सुभाष यादव के घर संपत्ति की कुर्की-जब्ती के लिए पहुंची थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सुभाष यादव ने पटना के एमपी-एमएलए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षा कुमारी ने इस मामले की पुष्टि कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद सुभाष यादव वर्षों से फरार चल रहे थे। इससे पूर्व में पुलिस के द्वारा एयरपोर्ट थाना अंतर्गत उनके फ्लैट में कुर्की-जब्ती से पूर्व इश्तहार भी चिपकाए गए थे। इसके बाद भी जब उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया। इसके बाद दानापुर पुलिस के द्वारा मजिस्ट्रेट की निगरानी में उनके घर की मंगलवार को कुर्की-जब्ती होनी थी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से बुलडोजर लेकर उनके घर पर पहुंच गया था।

बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी होते ही पूर्व सांसद सुभाष प्रसाद यादव ने पटना के एमपी-एमएलए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, इस मामले को लेकर एसपी दीक्षा कुमारी ने बताया कि हम लोग अदालत के आदेश पर संपत्ति की कुर्की-जब्ती करने पहुंचे थे। लेकिन आज ही सुभाष यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद को 20 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *