जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में महज एक, घाटी में 25 स्थानीय और 30 विदेशी आतंकवादी सक्रिय, जल्द होगा खात्मा- एडीजीपी

[ad_1]

ADGP Law and Order JK Vijay Kumar stated 25 Local abd 30 Foreign terrorists Active in jammu kashmir

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : प्रयागराज

विस्तार


जम्मू कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) न्याय एवं व्यवस्था विजय कुमार ने मंगलवार को कहा कि घाटी में वर्तमान में 25 स्थानीय आतंकवादी और 25 से 30 विदेशी आतंकवादी सक्रिय हैं। इसके अतिरिक्त श्रीनगर में केवल एक आतंकवादी जीवित और सक्रिय है। इनके खात्मे के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों के प्रयास जारी हैं।

इस दौरान एडीजीपी माता-पिता और शिक्षकों से खास अपील की। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर कड़ी नजर रखें, खासकर उन युवाओं एवं किशोरों पर जो ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस उन पाकिस्तानी हैंडलर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी जो स्थानीय हैं लेकिन वर्तमान में पाकिस्तान में रह रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम उन स्थानीय संचालकों की संपत्ति जब्त कर रहे हैं जो आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए यहां बैठे स्थानीय लोगों को उकसा रहे हैं।”

आतंकवाद के खिलाफ श्रीनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार को वरिष्ट पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में हाल ही में दो पंजाब के श्रमिकों के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। यहां पढ़ें खबर…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *