सावधान: एआई से बनाया चेहरा… और भाई के पास किया वीडियो कॉल, सेवानिवृत्त कर्नल से ठग ली रकम

[ad_1]

Cyber thug cheated retired colonel by making fake call with help of artificial intelligence

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूएई के शारजाह में बैठे साइबर ठग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फर्जी कॉल करके यूपी के आगरा के सेवानिवृत्त कर्नल से 50 हजार रुपये ठग लिए। दोबारा कॉल कर रकम मांगने पर पीड़ित को शक हो गया। उन्होंने जिस सहकर्मी के नाम से रकम मांगी गई थी। उसे कॉल किया तो धोखाधड़ी का पता चल गया। पुलिस ने तीन महीने बाद पीड़ित की रकम बैंक की मदद से वापस करा दी। मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है।

आगरा के रहने वाले नरोत्तम दत्ता के पास पिछले साल दिवाली के बाद व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आया। कॉल पर जो तस्वीर दिख रही थी, वह उनके पूर्व सहकर्मी की थी। वह भी सेवानिवृत्त कर्नल थे। उन्होंने बताया कि वह सिंगापुर में हैं। बहन दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *