नंदा-गौरा महोत्सव: सीएम धामी ने चमोली को दी 400 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 3111 महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी

[ad_1]

Uttarakhand News CM Dhami laid foundation stone and inaugurated schemes of 400 crore to Chamoli

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मेला मैदान में आयोजित बेटी-ब्वारी आवा, उत्तराखंड तै अगनें बढ़ावा की थीम पर आधारित नंदा-गौरा महोत्सव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने 400.38 करोड़ की 604 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 

सीएम ने कहा कि महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएगी। कहा, प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से भोजपत्र पर लिखाई का काम करने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है।

कहा, चमोली में महिला स्वरोजगार के लिए 29 करोड़ का निवेश किया गया है, जबकि 53 करोड़ का ऋण महिला समूहों को वितरित किया गया है। कहा, प्रदेश में धर्मांतरण, लैंड जिहाद के साथ भ्रष्टाचार पर कार्रवाई हुई है। साथ ही यूसीसी बनाकर सभी लोगों को समान अधिकार देने का काम किया है।

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने भी विचार रखे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, राज्य मंत्री रमेश गडिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, डीएम हिमांशु खुराना, एसपीरेखा यादव, सीडीओ अभिनव शाह, एडीएम डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

CM Dhami: चमोली में मुख्यमंत्री ने किया जोरदार रोड शो, नंदा-गौरा महोत्सव में पहुंचे…तस्वीरों में देखिए

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *