[ad_1]

खुदागंज में अतिक्रमण को तोड़ती जेसीबी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के खुदागंज में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे 228 भवनों को तोड़ने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार मनु माथुर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी से कुछ भवनों को ध्वस्त कराया। टीम ने दुकानदारों से खुद ही निर्माण कार्य तोड़ लेने की अपील की है। अन्यथा प्रशासन जेसीबी से भवन गिरा देगा।
मैनपुरी से जलालाबाद, कटरा, खुदागंज होते हुए पीलीभीत तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। खुदागंज क्षेत्र में 228 भवन चौड़ीकरण के कार्य में बाधक बन रहे हैं। इनमें अधिकतर भवनों में दुकानें हैं। व्यापारी लगातार समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार की विश्व बैंक से पोषित परियोजना में देरी होते देख प्रशासन कई बार भवनस्वामियों को चेतावनी जारी कर चुका है।
[ad_2]
Source link