Bareilly: ‘भाजपा नेता होते तो दर्ज नहीं होती रिपोर्ट…’; दरोगा और बसपा नेता की बातचीत का वीडियो वायरल

[ad_1]

Video of conversation between Inspector and BSP leader goes viral in Bareilly

विजिलेंस के उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बरेली में बिजली चोरी के मुकदमे की विवेचना करने पहुंचे विजिलेंस के उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार अब खुद ही जांच व कार्रवाई के घेरे में घिर गए हैं। बसपा नेता से उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में पशुपति विहार निवासी बसपा नेता तौफीक प्रधान से दरोगा यह कहते हुए दिख रहे हैं कि अगर आप भाजपा नेता होते तो चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती। उन्होंने बसपा नेता के साथ सहानुभूति प्रकट की और कहा कि बसपा का झंडा लगे होने की वजह से उन पर रिपोर्ट दर्ज हो गई। साथ ही दरोगा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी संबंध होने की बात कही। 

विवेचक और बसपा नेता के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद विद्युत विजिलेंस की सीओ मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि एसपी को कार्रवाई के लिए आख्या भेज दी गई है। निर्देश का इंतजार है। 

करीब साल भर पहले उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की विजिलेंस टीम के तत्कालीन इंस्पेक्टर शुजात हुसैन ने टीम के साथ चेकिंग की थी। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बिजली चोरी के इसी मामले की विवेचना उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार के पास है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *