शिवमय होगा बरेली: मार्च के पहले सप्ताह में होगा नाथ महोत्सव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

[ad_1]

Nath Mahotsav will be held in Bareilly in the first week of March

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में मार्च के पहले सप्ताह में नाथ महोत्सव आयोजित करने की तैयारी है। शासन ने इसके लिए 40 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महोत्सव में शामिल होंगे।  शहर को सजाने, संवारने और शिवमय करने का काम तेजी के साथ शुरू हो चुका है। चौराहे शिव को समर्पित किए गए हैं। सात शिव मंदिरों की ओर जाने वाली 11 सड़कों के चौड़ीकरण, सुंदरीकरण व नवीनीकरण का काम चल रहा है। इनमें से तीन सड़कों का काम पूरा भी हो गया है।

नाथ महोत्सव आईवाईआरआई परिसर में होगा। प्रशासन ने आईवीआरआई प्रबंधन से मार्च के पहले सप्ताह के लिए परिसर मांगा है। इसके लिए पांच, छह व सात मार्च की तिथि प्रस्तावित की गई है। हालांकि, तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है। सीएम के कार्यक्रम के मुताबिक इसमें बदलाव हो सकता है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *