UP: सांसद सुब्रत पाठक बोले- ‘दिल्ली में आंदोलन करने वाले किसान नहीं’, PM की लोकप्रियता गिराने का प्रयास

[ad_1]

MP Subrata Pathak saidThose protesting in Delhi are not farmers, an attempt to bring down the popularity of PM

सांसद सुब्रत पाठक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फर्रुखाबाद जिले में जिला सहकारी बैंक के वार्षिक अधिवेशन में आए जनपद कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने सपा को निशाने पर लिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली में आंदोलन करने वाले किसान नहीं हैं। वह प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

जनपद कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि विपक्षी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सपा को घेरते हुए कहा कि सपा सरकार में सहकारिता को एक लूट का साधन बना दिया गया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सहकारिता विभाग मिलने के बाद बदलाव हुआ और यह किसानों की उन्नति का मार्ग बन गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *