[ad_1]

अलीपुर अग्निकांड
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके की पेंट फैक्टरी में लगी आग में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। शुक्रवार तड़के पुलिस ने फैक्टरी से चार अन्य शव बरामद किए। इससे पहले गुरुवार रात दमकल कर्मियों ने सात शवों को बाहर निकाला था। मृतकों में 10 पुरुष और एक महिला शामिल है। मृतकों के शव 80 फीसदी से ज्यादा झुलसे हैं। इससे अभी तक किसी भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके लिए अब पुलिस सभी शवों की डीएनए जांच करवाकर उनकी पहचान कराएगी। वहीं, हादसे में एक महिला और दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का लोक नायक अस्पताल व सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
[ad_2]
Source link