[ad_1]

सीएम नीतीश कुमार।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जब से राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन का दरवाजा खुला रहने की बात कही है, तब से बिहार की सियासत गरमा गई है। अब सीएम नीतीश कुमार ने इस स्पष्ट बयान दे दिया है। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के ऑफर पर नीतीश कुार ने कहा कि कौन क्या ऑफर दे रहा है? इन सब पार ध्यान मत दीजिए। लालू से मुलाकात पर स्पष्ट कहा कि हम पक्ष और विपक्ष में रहते हुए एक दूसरे का सम्मान करते रहते हैं। विधानसभा मे मुलाकात होने के दौरान भी हमने उनका अभिवादन किया। इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनके साथ आ रहे हैं। यहां एनडीए में वापस आ गए हैं। अब हम कहीं जाने वाले नहीं हैं। वहीं राजद कोटे से बिहार सरकार के मंत्री बनने वालों के विभाग की जांच कराए जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगर कहीं कुछ गड़बड़ी होगी तो उसकी जांच जरूरी है।
खबर अपडेट हो रही है…
[ad_2]
Source link