पूर्व प्रधान हत्याकांड: 28 साल से दोनों परिवारों में चल रही थी रंजिश, कई बार हो चुकी भिड़ंत..अब चली गोली

[ad_1]

Moradabad: Murder of former head, enmity was going on between both the families for 28 years

मेनाठेर में पूर्व प्रधान की हत्या के बाद परिजन
– फोटो : संवाद

विस्तार


मैनाठेर इलाके में पूर्व प्रधान और आरोपी पक्ष के बीच 28 साल से रंजिश चल रही थी। इसके बाद से दोनों परिवार कई बार आमने सामने आ चुके थे। 1996 में 28 साल पहले पूर्व प्रधान राजवीर सिंह और आरोपी जगदीश की भी मेंथा टंकी थीं। जगदीश की मेंथा टंकी पर चोरी की घटना हुई थी।

इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच की थी। जिसे लेकर दोनों परिवारों में रंजिश शुरू हो गई थी। 2000 में राजवीर सिंह गांव के प्रधान बन गए थे। तब जिला पंचायत ने मेंथा टंकी के संचालन पर टैक्स लगाया था। उस समय बताया जा रहा है कि जगदीश को मेंथा टंकी के संचालन करने पर जिला पंचायत से नोटिस मिला था।

नोटिस पर जगदीश ने ग्राम प्रधान से नाराजगी भी जताई थी। माना जा रहा है कि कहीं इसी रंजिश में तो पूर्व प्रधान की हत्या की गई है। बताते है कि पुलिस ने आरोपी जगदीश को पकड़ा तो उसने मेंथा टंकी पर टैक्स के मामले में मिले नोटिस की जानकारी भी दी है, जिसकी गांव में दिनभर चर्चा होती रही।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *